Monday, February 23, 2026

माइकी साउथ माइनिंग कंपनी को सौंपा गया कटघोरा लिथियम ब्लॉक का कंपोजिट लाइसेंस

Must Read

माइकी साउथ माइनिंग कंपनी को सौंपा गया कटघोरा लिथियम ब्लॉक का कंपोजिट लाइसेंस

कोरबा। शुक्रवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने मंत्रालय महानदी भवन में खनिज विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा, अन्वेषण कार्यों, तकनीकी नवाचारों और राजस्व उपलब्धियों की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने समीक्षा बैठक के दौरान कटघोरा लिथियम ब्लॉक के कंपोजिट लाइसेंस अनुबंध दस्तावेज और 4 लौह अयस्क ब्लॉक्स के प्रीफर्ड बिडर आदेश सफल बोलीदाताओं को प्रदान किए। इसके साथ ही टिन खनिज के 3 भौमिकी प्रतिवेदन ई-नीलामी के माध्यम से आवंटन के लिए भारत सरकार के कोयला मंत्रालय को सौंपा गया है। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार द्वारा भारत का पहला लिथियम ब्लॉक ई-नीलामी के माध्यम से कोरबा जिले के कटघोरा क्षेत्र में माइकी साउथ माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड को 76.05 प्रतिशत की उच्चतम बोली के साथ आवंटित किया गया है।

Loading

Latest News

चलती ट्रेलर में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

कोरबा। कोयला परिवहन के कार्य में लगी एक ट्रेलर में अचानक आग लग गई। ट्रेलर स्टेडियम मार्ग से आकर...

More Articles Like This