Wednesday, February 11, 2026

माइनिंग सरदारों की भर्ती का रास्ता साफ, परिणाम घोषित

Must Read

माइनिंग सरदारों की भर्ती का रास्ता साफ, परिणाम घोषित

कोरबा। एसईसीएल की खदानों में जल्द माइनिंग सरदार की कमी दूर होगी। एसईसीएल में माइनिंग सरदार भर्ती परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के परिणाम की अंतिम सूची कंपनी प्रबंधन ने जारी कर दी है। चयन समिति के सदस्यों की बैठक में अंकन पैटर्न की सिफारिश पर यह निर्णय लिया गया कि 8 अस्पष्ट सवालों के अंकों को छोडक़र 92 प्रश्नों के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट में अभ्यर्थियों के प्राप्त अंकों के आधार पर परिणाम की सूची जारी की जाए। इसे सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन के बाद अब जारी कर दिया गया है।एसईसीएल में माइनिंग सरदार टी एंड एस ग्रेड सी के पदों को भरने 8983 अभ्यर्थियों ने कंप्यूटर आधारित टेस्ट दिया था। स्कोर कार्ड जारी करने के बाद अभ्यर्थियों ने गलत सवालों का अलग-अलग बोनस अंक बंट जाने का आरोप लगाते हुए एसईसीएल मुख्यालय के सामने धरना दिया। इसकी जांच की मांग पर संबंधी ज्ञापन भी सौंपा था। इसपर आपत्ति भी दर्ज कराई गई। बोनस अंक अलग-अलग बाटे जाने से अभ्यर्थियों के अंक में भी बदलाव से मेरिट सूची प्रभावित होने के आरोप लगाए थे। एसईसीएल प्रबंधन की ओर से जारी सूचना के अनुसार अभ्यर्थियों के प्राप्त आपत्ति का आंकलन भर्ती परीक्षा के लिए अधिकृत ईडीसीआईएल ने आंकलन किया। मेरिट सूची को अंतिम रूप देने चयन समिति की बैठक हुई।कंपनी प्रबंधन की ओर से जारी सूचना में यह भी बताया है कि साल 2020 में माइनिंग सरदार टी एंड एस ग्रेड-सी के पद पर भर्ती के दौरान चयन समिति ने ओएमआर शीट के मूल्यांकन के लिए गलत पाए गए सवालों के अंकों पर विचार नहीं किया था। इसे ध्यान में रखते हुए समिति ने कंप्यूटर आधारित टेस्ट की मेरिट सूची को 100 अंकों के बजाय 92 अंकों पर अंतिम रूप देने की सिफारिश की है। प्रबंधन ने आंसर भी जारी कर दिया है। एसईसीएल प्रबंधन ने जारी सूचना में भर्ती परीक्षा के बाद अनंतिम परिणाम सूची जारी करने के साथ ही जिन 8 प्रश्नों के अंक अभ्यर्थियों को नहीं दिया है, उसे भी स्पष्ट किया है। इसकी क्वेश्चन आईडी संख्या भी बताई है। यह बताना होगा कि अभ्यर्थियों ने यह आरोप लगाया था कि जिन सवालों के बोनस अंक बाटे गए हैं, वे सवाल स्पष्ट नहीं किए गए हैं। अब जारी सूचना में प्रश्न आईडी संख्या बताने से प्रबंधन से इसे स्पष्ट कर दिया है।

Loading

Latest News

नकटीखार में अवैध शराब बनाकर की जा रही बिक्री, ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

कोरबा।ग्राम नकटीखार के कई घरों में अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा...

More Articles Like This