मातिन दाई मंदिर सलईगोट मार्ग पर नजर आए हाथी

Must Read
  1. कोरबा। जिले के जंगलों में हाथियों की सक्रियता बढ़ गई है। वन मंडल कटघोरा में घूम रहे 53 हाथियों में से 2 दंतैल हाथी केंदई रेंज पहुंच गए हैं। मंगलवार शाम को हाथी डंपिंग एरिया के पास मातिन दाई मंदिर सलईगोट मार्ग पर नजर आए। वन विभाग ने मार्ग पर आवाजाही पर रोक लगा दी है। हाथियों का झुंड जटगा, एतमानगर के साथ ही केंदई रेंज में घूम रहा है। इस मार्ग पर पहले भी हाथी पहुंच चुके हैं। वन विभाग ने बनखेता, खड़पड़ी, बड़काबहरा, बनिया, रोदे, डंगबोरा और फुलसर में मुनादी कराई है। लोगों को बाइक में रात के समय आवाजाही नहीं करने कहा है। डंपिंग एरिया में कई बार हाथी आवाजाही करने वालों पर हमला कर चुके हैं। वन विभाग की टीम हाथियों की निगरानी कर रही है। वन मंडल कोरबा में 11 हाथी करतला रेंज में घूम रहे हैं। अभी तक नुकसान की सूचना नहीं आई है।

Loading

Latest News

बांकी मोंगरा में माँ सतचंडी दरबार में 19 मार्च से 5 अप्रैल तक भव्य मेले का आयोजन

बांकी मोंगरा में माँ सतचंडी दरबार में 19 मार्च से 5 अप्रैल तक भव्य मेले का आयोजन बांकी मोंगरा क्षेत्र...

More Articles Like This