मानव तस्करी रोकने विशेष अभियान शुरू
कोरबा। कोरबा और अनूपपुर में मानव तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया गया है। विश्व मानव दुर्व्यापार विरोधी पखवाड़े के तहत यह अभियान 19 से 30 जुलाई तक चलेगा। इसमें रेलवे अनूपपुर, आरपीएफ कोरबा और एक्सिस टू जस्टिस फॉर चिल्ड्रन होलिस्टिक एक्शन रिसर्च एंड डेवलपमेंट (हार्ड) संस्था शामिल हैं।आरपीएफ सब इंस्पेक्टर एस.के. शर्मा ने कहा कि बच्चों के हित में जागरूकता फैलाकर मानव और बाल तस्करी पर अंकुश लगाना जरूरी है। एक संस्था ने सरकारी आंकड़ों का हवाला देते हुए समस्या की गंभीरता बताई। उन्होंने कहा कि मानव दुर्व्यापार से कई जिंदगियां बर्बाद हो रही हैं।अभियान का मुख्य उद्देश्य मानव तस्करी के बारे में जागरूकता फैलाना है। इस अपराध से लड़ने में लोगों की भागीदारी बढ़ाना है। मानव दुर्व्यापार में लोगों को जबरन श्रम, यौन शोषण और दासता के लिए मजबूर किया जाता है। यह मानवाधिकारों का उल्लंघन है। इससे बच्चे और महिलाएं सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। इस संगठित अपराध से लड़ने के लिए समन्वित प्रयास जरूरी हैं।
![]()

