Sunday, February 22, 2026

मानव सेवा मिशन ने बांटा कंबल वितरण

Must Read

मानव सेवा मिशन ने बांटा कंबल वितरण

कोरबा। बढ़ती ठंड से जरूरतमंद, बेघर, बेसहारा और घुमंतु लोगों को राहत दिलाने के उद्देश्य से मानव सेवा मिशन ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कंबल वितरण अभियान प्रारंभ किया है। सोमवार रात मिशन के सदस्यों ने कोरबा रेल्वे स्टेशन, इतवारी बाजार, ट्रांसपोर्ट नगर में जाकर जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण किया। सेवा कार्य में मानव सेवा मिशन के केशव चन्द्रा, राजेश धीवर, अशोक पटेल, दिनेश पृथ्वीकर, पार्षद तरुण राठौर, केशव साहू और श्रीकांत वर्मा उपस्थित रहे।इन्होंने कहा है कि जरूरतमंदों की सेवा में टीम मानव सेवा मिशन, बालको हमेशा तत्पर है।

Loading

Latest News

पति के हमले में घायल हुई पत्नी की मौत

कोरबा। चरित्र शंका के कारण घरेलू विवाद पर कमरा बंद करके पति द्वारा चापड़ से किए गए हमले से...

More Articles Like This