Thursday, February 19, 2026

मानिकपुर खदान में हो रही चोरियों से एसपी को यूनियन नेताओं ने कराया अवगत

Must Read

मानिकपुर खदान में हो रही चोरियों से एसपी को यूनियन नेताओं ने कराया अवगत

कोरबा। एसईसीएल की मानिकपुर खदान में हो रही चोरी की घटनाओं के खिलाफ श्रमिक संगठन एकजुट हो गए। संगठन की ओर से चोरी पर रोक लगाने की मांग पुलिस से की गई है।
कोयला क्षेत्र में काम करने वाली यूनियन के संयुक्त प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला से मुलाकात की।मानिकपुर खदान में हो रही चोरी की घटनाओं से अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक से प्रभावी कार्रवाई की मांग की। यूनियन की ओर से बताया गया कि मानिकपुर खदान से कोयला, डीजल और विद्युत के उपकरणों की चोरी हो रही है। खदान के बाहर परिवहन के दौरान मशीनों के आसपास से कोयला चोरी किया जा रहा है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। चोरी की घटनाओं की जानकारी प्रबंधन की ओर से कई बार मौखिक या लिखित रुप से संबंधित क्षेत्र की पुलिस को दी गई है। लेकिन ठोस कदम नहीं उठाए जाने से चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग रहा है। इससे खदान क्षेत्र में कभी भी अप्रिय घटना की स्थिति बनी हुई है। यूनियन ने पुलिस अधीक्षक से खदान में होने वाली चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए मदद मांगी है। मुलाकात के दौरान बीएमएस, एटक, सीटू, एचएमएस और इंटक के प्रतिनिधि शामिल थे।

Loading

Latest News

पुलिस कर्मी राजेश कंवर पर फिर लगा दबंगई का आरोप, जबरन वाहन उठाने, अभद्र व्यवहार, धक्का-मुक्की, मोबाईल छीनने की कोशिश तथा गाली-गलौज करने की...

कोरबा। बांकी मोंगरा थाना में पदस्थ पुलिस कर्मी की दबंगई बढ़ती जा रही है। अनाचार पीड़िता पर समझौता करने...

More Articles Like This