Wednesday, January 28, 2026

मानिकपुरी पनिका समाज की नई कार्यकारिणी चुनने 10 सितंबर को होगा

Must Read

मानिकपुरी पनिका समाज की नई कार्यकारिणी चुनने 10 सितंबर को होगा चुनाव

कोरबा। मानिकपुरी पनिका समाज की नई कार्यकारिणी का चुनाव 10 सितंबर को सीएसईबी कोरबा पूर्व जूनियर क्लब में किया जाएगा। वर्ष 2018 में समाज का चुनाव हुआ था। समाज के अध्यक्ष गणेश दास महंत का स्वर्गवास हो गया है। जिसके बाद कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर समाज के वरिष्ठ लोगों ने 6 माह के भीतर चुनाव कराने का आदेश दिया था। मगर कुछ विघ्नसंतोषी लोग इसमें अड़ंगा डालने का प्रयास कर रहे हैं। पनिका समाज में 7 ब्लॉक है। जिसमें से एक ब्लॉक निरस्त है। 6 ब्लॉक के द्वारा चुनाव संपन्न कराया जा रहा है। समाज के सदस्य सुबह 10 से 5 बजे तक मतदान कर सकेंगे। वही उक्त जानकारी प्रेस क्लब तिलक भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान जिला कार्यकारी अध्यक्ष दिलहरण दास, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष दास सहित अन्य पदाधिकारियों ने कही। उन्होंने कहा कि समाज के चुनाव को भंग करते हुए नई चुनाव 10 सितंबर 2023 को कराने का निर्णय लिया गया है। जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, और कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष महिला आरक्षित के लिए समाज के सदस्य वोटिंग करेंगे। जिसमें कोरबा जिले के समाज के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में जूनियर क्लब कोरबा में पहुंचने के लिए अपील की गई है।

Loading

Latest News

बांकी मोंगरा में secl खेल परिससर बांकी सुरकछार(गजरा दशहरा मैदान) सहित विभिन्न स्थानों में लहराया तिरंगा जाने कौन से जगह कौन बने मुख्य अतिथि...

बांकी मोंगरा में secl खेल परिससर बांकी सुरकछार(गजरा दशहरा मैदान) सहित विभिन्न स्थानों में लहराया तिरंगा जाने कौन से...

More Articles Like This