Sunday, February 15, 2026

मारपीट के बाद माफी मांगने जाना पड़ा महंगा

Must Read

मारपीट के बाद माफी मांगने जाना पड़ा महंगा

कोरबा। दो थप्पड़ मारने के बाद ग्लानिवश जब ग्रामीण माफी मांगने के लिए मार खाने वाले के पास गया तो माफी के बदले विवाद कर मारपीट की गई, सिर फूट गया और खून बहा है। जिले के कुसमुंडा थाना अंतर्गत धरमपुर गेवरा बस्ती का रहने वाला कृष्णानंद निर्मलकर रोजी-मजदूरी का काम करता है। 26 नवंबर को रात 7-8 बजे के मध्य वह घूम-फिरकर घर लौट रहा था कि भोला गैरेज के पास राजू उर्फ ओमप्रकाश चौहान से धरमपुर में टकरा गया। राजू ने गाली दिया तो कृष्णानंद ने दो थप्पड़ मार दिया। कुछ देर बाद कृष्णानंद राजू से माफी मांगने के लिए उसके घर धरमपुर बस्ती गया तब राजू ने गाली-गलौज कर जान की धमकी देते हुए अपने हाथ में पहने चूड़ा से सिर में मारा तो सिर फट गया और दाहिने हाथ की उंगली में चोट आई। कृष्णानंद की रिपोर्ट पर राजू उर्फ ओमप्रकाश के विरुद्ध धारा 294, 323, 506 भादवि के तहत जुर्म दर्ज कर लिया गया है।

Loading

Latest News

10वीं और 12वीं की परीक्षा के दौरान 8 बार बजेगा बेल, हॉल में आधे घंटे पहले मिलेगा प्रवेश, 8.30 बजे से दी जाएगी एंट्री

कोरबा। सत्र 2024-25 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी।...

More Articles Like This