Wednesday, February 18, 2026

मारपीट व लूट के फरार आरोपी की तलाश जारी

Must Read

मारपीट व लूट के फरार आरोपी की तलाश जारी

कोरबा। पॉममाल में दो युवकों ने मारपीट के बाद लूट की घटना को अंजाम दे दिया। मामला पुलिस में पहुंचते ही आरोपी फरार हो गए। वे एक साल तक लगातार पुलिस को चकमा देते आ रहे थे। आखिरकार पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे वैधानिक कार्रवाई उपरांत कोर्ट में पेश किया गया।
सीएसईबी पुलिस चौकी अंतर्गत डीडीएम रोड निवासी सुदामा कलवानी 25 वर्ष निवास करता है। वह अपने साथी साकेत सिंह के साथ 24 दिसंबर 2022 की रात पॉम माल स्थित ओएनसी आया हुआ था। जहां देर रात किसी बात को लेकर पॉम माल में उनका विवाद हो गया। उनके खिलाफ जयंत दत्ता ने मारपीट व दो हजार रूपए लूट की शिकायत पुलिस में दर्ज करा दी। मामले में जुर्म दर्ज होने की खबर मिलते ही आरोपी फरार हो गए। पुलिस लगातार खोजबीन करती रही, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नही मिला। पुलिस कप्तान जितेंद्र शुक्ला ने फरार आरोपियों के धरपकड़ का निर्देश जारी किया है। उनके निर्देश एएसपी अभिषेक वर्मा व सीएसपी भूषण एक्का के मार्गदर्शन तथा सिविल लाइन थाना प्रभारी किरण गुप्ता के पर्यवेक्षण में चौकी प्रभारी नवीन पटेल ने फरार आरोपियों की पतासाजी शुरू की। इस दौरान मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने सुदामा कलवानी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में धारा 457,392,384,294,506, 34 के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है।

Loading

Latest News

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी को होगा

कोरबा। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 22 फरवरी को प्रातः...

More Articles Like This