Wednesday, February 11, 2026

माल के सामने खड़ी गाडियों पर ट्रैफिक पुलिस ने की कार्रवाई, पार्किंग व्यवस्था बिगाडऩे वालों पर चला यातायात पुलिस का डंडा

Must Read

माल के सामने खड़ी गाडियों पर ट्रैफिक पुलिस ने की कार्रवाई, पार्किंग व्यवस्था बिगाडऩे वालों पर चला यातायात पुलिस का डंडा

कोरबा। सडक़ लोगों के आने-जाने के लिए है न कि गाडिय़ां खड़ी कर राहगीरों की मुसीबत बढ़ाने या सामान रखकर कारोबार के लिए। यह बात कहते-कहते पुलिस-प्रशासन थक गई, पर लोग हैं कि सुधरने का नाम नहीं ले रहे। यातयात व्यवस्था दुरुस्त करने पुन: शहर में निकली यातायात पुलिस ने पॉम मॉल के पास एक दर्जन से अधिक वाहनों पर कार्यवाही की है। यातायात पुलिस द्वारा शहर की सडक़ों पर वाहन खड़े करने वालों को बार-बार समझाईश दी जाती है। बावजूद इसके लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। परिणाम स्वरुप आए दिन शाम को शहर कि यातायात व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। यातायात पुलिस के द्वारा शहर के मुख्य मार्गो में उद्घोषणा के द्वारा लोगों को सचेत किया जा रहा है कि मुख्य मार्गो पर वाहनों की पार्किंग न करें, फिर भी बहुत से लोग यातायात पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयास को अनदेखा कर रहे हैं। ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए यातायात पुलिस ने फिर से अभियान छेड़ दिया है। कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर यातायात प्रभारी एएसआई मनोज राठौर एवं उनकी टीम द्वारा शहर में फिर से शहर के मुख्य मार्गो में वाहन खड़ा करने वाले वाहन चालकों का वाहन जब्त कर जुर्माना की वसूली की जा रही है। एएसआई मनोज राठौर ने बताया कि रविवार को शहर के मुख्य मार्ग पर विशेष अभियान चलाया गया। मुख्य मार्ग मे वाहन खड़ा करने वाले चालकों के वाहनों के पहिए लॉक किए गए और उनसे जुर्माना वसूली की कार्रवाई की गई है। 1 दिन के भीतर ही शहर के अलग-अलग स्थान में लगभग 1 दर्जन से अधिक चार पहिया वाहन में लॉक करने की कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि अभियान अब निरंतर जारी रहेगा। सडक़ पर यदि कोई भी वहां खड़ा पाया गया तो उसके खिलाफ तत्काल कार्यवाही की जाएगी।

Loading

Latest News

नकटीखार में अवैध शराब बनाकर की जा रही बिक्री, ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

कोरबा।ग्राम नकटीखार के कई घरों में अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा...

More Articles Like This