Sunday, February 15, 2026

मालवाहक में दो बैलों की हो रही थी तस्करी, पकड़ाया

Must Read

मालवाहक में दो बैलों की हो रही थी तस्करी, पकड़ाया

कोरबा। शहर से हो रही गौ-तस्करी एवं पशु क्रूरता के संबंध में कार्यवाही की मांग विश्व हिंदू परिषद ने की है। शिकायत करने कोतवाली पहुंचे परिषद के लोकेश तिवारी व अन्य लोगों ने बताया कि 2 मई की रात करीब 11:45 बजे विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई थी कि इमलीडुग्गु, सीतामणी चौक से एक वाहन के माध्यम से अवैध रूप से गौ-वंश की तस्करी की जा रही है। उक्त सूचना के आधार पर विश्व हिंदू परिषद की टीम, बजरंग दल के ?द्वारा मौका निरीक्षण किया गया, जिसमें पाया गया कि टाटा एस मालवाहन में दो बैलों को बहुत ही बेरहमी से बांधकर कहीं अज्ञात स्थान की ओर ले जाया जा रहा था। जब वाहन चालक पंप हाउस निवासी से इस संबंध में पूछताछ की गई, तो वह कोई स्पष्ट उत्तर देने से बचता रहा और अपनी पहचान छुपाने का प्रयास करता रहा। वाहन, दो बैल सहित चालक को पुलिस के सुपुर्द किया गया है।

Loading

Latest News

पाली महोत्सव 15 से 16 फरवरी 2026 तक, भक्ति, संस्कृति और संगीत का होगा महाकुंभ

कोरबा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत केराझरिया स्थित पाली महोत्सव मैदान में 15 एवं 16 फरवरी को...

More Articles Like This