मासूम को सांप ने काटा, हुई मौत
कोरबा। रजगामार क्षेत्र में रहने वाली एक सात वर्षीय बच्ची को जहरीले सांप ने काट लिया। जिससे जिला अस्पताल मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका का नाम रचना कंवर है, जो सात साल की थी। दरअसल बच्ची अपने घर पर सोई हुई थी। इसी दौरान कहीं से सांप घर में घुस गया और उसे काट लिया। रचना को जब पसीना आना शुरु हुआ तब परिजनों को घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल लाया गया और उसका उपचार शुरु किया गया, लेकिन शरीर में जहर का फैलाव हो जाने के कारण उसकी जान नहीं बच सकी और उसका अंत हो गया।मृतका की मां पार्वती की बहुत दर्द भरी दस्ता है। पार्वती ने बताया कि उसकी उम्र 28 साल है। शादी के बाद एक बेटी हुई बेटी तीन साल की थी तब उसके पति रामलाल की मौत अचानक तबियत खराब होने के कारण हो गई। सास ससुर और माता पिता कोई नही है। पति की मौत के बाद उसके सामने रोजी रोटी की समस्या खड़ी हो गई फिर खुद मजदूरी कर अपने और बेटी का भरण पोषण करते आ रही थी। बेटी को अच्छे स्कूल में पढ़ा लिखाकर बड़ी होने पर नौकरी कराना चाहती थी इस लिए दुसरे के बाड़ी में सब्जी बाड़ी का काम कर एक अच्छे स्कूल में पढ़ा रही थी। लेकिन बेटी की मौत के बाद अब उसका रो- रो कर बुरा हाल है।
![]()

