Sunday, March 1, 2026

मास्टर ऑफ आर्ट्स इंग्लिश में निकिता ने बढ़ाया कोरबा का मान

Must Read

कोरबा। अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय बिलासपुर के द्वारा बीते दिनों अंतिम सेमेस्टर के परिणाम घोषित किए गए। जिसके तहत शहर के कमला नेहरू महाविद्यालय में अध्यनरत रहे होनहार छात्र-छात्राओं ने परिणाम में उम्दा प्रदर्शन किया है। कमला नेहरू महाविद्यालय में अध्यनरत निकिता सिंह राजपूत ने मास्टर आफ आर्ट्स अंग्रेजी में अव्वल स्थान दर्ज कर न केवल महाविद्यालय और विश्वविद्यालय बल्कि कोरबा शहर सहित प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। मास्टर आफ आर्ट्स अंग्रेजी में निकिता सिंह राजपूत ने जहां प्रथम स्थान अर्जित किया है वहीं अटल बिहारी विश्वविद्यालय के द्वारा जारी मेरिट सूची में सातवां स्थान अर्जित कर महाविद्यालय और कोरबा का मान बढ़ाया है। निकिता सिंह राजपूत शहर के समाजसेवी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसर सिंह राजपूत व आरती सिंह की सुपुत्री हैं। निकिता ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, भाई-बहन, प्राध्यापक सहित अपने वरिष्ठ जनों के आशीर्वाद को दिया है। निकिता की इस उपलब्धि से उनके शुभचिंतकों में हर्ष व्याप्त है और सभी ने उन्हें अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Loading

Latest News

जिला सहकारी बैंक कोरबा के अधिकारियों का कमाल: गत वर्ष केसीसी लोन प्राप्त कर चुका चुके आदिवासी किसान को मंत्री के सामने डेमो चेक...

कोरबा। जिले में शनिवार को कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि वितरण समारोह व वृहद किसान सम्मेलन का...

More Articles Like This