Tuesday, February 24, 2026

माह-ए-रमजान की आगाज के साथ इबादत व तिलावत का दौर शुरू, मस्जिदों में पढ़ी जा रही तरावीह की नमाज

Must Read

कोरबा। माह-ए-रमजान की शुरूआत होने के साथ ही इबादतों और कुरआन की तिलावतों का दौर शुरू हो गया। गुरुवार को मुस्लिम बंधुओं ने पहला रोजा रखा था। रोजेदार सोमवार को पांचवे रोजे में पूरे दिन भूखे-प्यासे रहकर इबादत में मशगूल रहे। वहीं शाम को मुकर्रर वक्त पर पकवानों से सजे दस्तरखान पर एक साथ बैठकर इफ्तार किया। इफ्तार का दौर मस्जिदों, घरों और दुकानों में चला। इसके बाद रोजेदारों ने मगरिब की नमाज अदा किया। साथ ही मगफिरत और देश के अमन-चैन की दुआएं की। मस्जिदों में तरावीह की नमाज पढ़ी जा रही है। रमजान माह को तीन असरों में बांटा गया है। पहला असरा रहमत, दूसरा असरा बरकत और तीसरा असरा मगफिरत का है। गुरुवार को पहला असरा रहमत का शुरू हुआ। साथ ही रोजेदार पांचों वक्त की नमाज, तरावीह की नमाज, इबादत और कुरआन की तिलावत करने में भी मशगूल हो गए। मस्जिदों में ईशा नमाज अदा करने के बाद तरावीह पढ़ने लिए रोजेदारों में उत्साह दिख रहा है। रोजेदार भोर में मुकर्रर वक्त पर सहरी कर रोजे की नियत कर रहे हैं। इसमें बड़ों के साथ छोटे बच्चे भी शामिल हो रहे हैं। रोजेदार भूखा प्यासा रहकर पूरे दिन इबादत करने में लगे हुए हैं। रमजान में मस्जिदें गुलजार हो उठीं है। वहीं घरों में भी रौनक बढ़ गई। यह सिलसिला पूरे रमजान माह तक चलेगा।

Loading

Latest News

राशन दुकानों में भंडारण-वितरण की समीक्षा करने एसडीएम को दिए निर्देश, राशन दुकानों में खाद्यान्न का भंडारण और वितरण सुनिश्चित कराएंः कलेक्टर

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज समय-सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाजों की समीक्षा की।उन्होंने फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन...

More Articles Like This