Sunday, February 15, 2026

मिट्टी की बारीकियों से अवगत हुए केन्द्रीय विद्यालय के विद्यार्थी

Must Read

मिट्टी की बारीकियों से अवगत हुए केन्द्रीय विद्यालय के विद्यार्थी

कोरबा। केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 एनटीपीसी कोरबा और केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 4 गोपालपुर को सॉइल हेल्थ कार्ड योजना अंतर्गत पायलट प्रोजेक्ट सॉइल हेल्थ कार्ड प्रोग्राम के तहत मिट्टी परीक्षण व उससे संबंधित प्रयोगशाला के उपकरण आदि का संपूर्ण प्रशिक्षण दिया गया। सॉइल हेल्थ कार्ड योजना अंतर्गत स्कूल के विद्यार्थियों को मृदा नमूना संग्रहण से लेकर मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला कोरबा में स्थित सभी प्रयोगशाला उपकरण का जीवित प्रदर्शन करते हुए मिट्टी परीक्षण की महत्वता एवं वीडियो को विस्तृत रूप से बताया गया।उपरोक्त प्रशिक्षण कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केंद्र के तत्वाधान में किया गया, जिसमें प्रशिक्षक के रूप में कृषि विज्ञान केंद्र से दीपक तंवर कर उपस्थित रहे। साथ ही कृषि विभाग से डी डीपीएस कंवर( सहायक संचालक कृषि), श्रीमती सीमा गौतम( एसडीओ कोरबा अनुभाग), राजेश भारती( एसडीओ कटघोरा अनुभाग), मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला के समस्त अधिकारी, कर्मचारी , केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Loading

Latest News

पाली महोत्सव 15 से 16 फरवरी 2026 तक, भक्ति, संस्कृति और संगीत का होगा महाकुंभ

कोरबा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत केराझरिया स्थित पाली महोत्सव मैदान में 15 एवं 16 फरवरी को...

More Articles Like This