मिट्टी के ढेर से टकराकर पलटी कार, चालक घायल, कुसमुंडा मार्ग पर अंधेरा और अधूरा निर्माण कार्य बन रहा काल

Must Read

कोरबा। कुसमुंडा मार्ग पर अंधेरा और अधूरा निर्माण कार्य लोगों के लिए काल बनता जा रहा है। सड़क के सामने पड़े मिट्टी के ढेर में टकरा का कार पलट गई। कोरबा कुसुमंडा मार्ग में फोर लेन निर्माण कार्य बीते लगभग 5 वर्षों से चल रहा है।प्रशासनिक उदासीनता की वजह से यहां कुछ स्थानों पर कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। वहीं स्ट्रीट लाइट नहीं होने से शाम होते ही पांच किलोमीटर के इस मार्ग में पूरी तरह से अंधेरा भी पसर जाता है। दोनों ही वजहों से इस मार्ग पर लगातार हादसे हो रहे हैं। शुक्रवार को कुसमुंडा की ओर से कोरबा जा रही मारुति फ्रॉन्क्स सीजी12 बीपी 9281 वैशाली नगर मोड से आगे डंफर पुल के नीचे अधूरे सड़क पर रखी मिट्टी की ढेरी से टकरा कर पलट गई।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की रफ्तार थोड़ी तेज थी। आगे सिंगल सड़क था, कार वाले को अपना लेन छोड़कर कर सिंगल लेन में आना था, परंतु अंधेरे की वजह से वह कुछ समझ नहीं पाया, जिससे सड़क के सामने पड़ी मिट्टी के ढेरी से जा टकराया और कार पलट गई। हादसे ने चालक को गंभीर चोट लगी है। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं राहगीरों की मदद से पलटी हुई कार को सीधा किया गया है। हादसे से कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। कार चालक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

Loading

Latest News

सीईओ जिला पंचायत ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता युक्त कार्य शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश

कोरबा। सीईओ जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग ने गुरुवार को जनपद पंचायत कटघोरा के ग्राम पंचायत अरदा एवं ढेलवाडीह...

More Articles Like This