Saturday, February 14, 2026

मीरा इन होटल में लगी भीषण आग

Must Read

मीरा इन होटल में लगी भीषण आग

कोरबा। दिवाली में सोमवार को गोवर्धन पूजा के दौरान शहर के डीडीएम रोड स्थित मीरा इन होटल में आग लग गई। होटल से आग की लपटे उठने पर घटना का पता चला। वही आसपास इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व नगर सेवा की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची।जहां टीमें बचाव कार्य में जुट गई है। किस कारण से आग लगी यह पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि गोवर्धन पूजा में आतिशबाजी के दौरान चिंगारी गिरने से उक्त आगजनी की घटना हुई होगी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आग लगने की घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई थी। आग लगने की घटना में कितने का नुकसान हुआ है यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

Loading

Latest News

सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

कोरबा 13 फरवरी 2026/ सेना में भर्ती के लिए अधिसूचना 13 फरवरी 2026 को जारी की गई है। अधिसूचना भारतीय...

More Articles Like This