Wednesday, February 11, 2026

मुक्तिधाम के पास लगी आग

Must Read

मुक्तिधाम के पास लगी आग

कोरबा। दर्री क्षेत्र में सीएसईबी कालोनी के पास स्थित मुक्तिधाम की हरियाली आगजनी की भेंट चढ़ गई। अंतिम संस्कार के लिए यहां आने वाले लोगों को राहत मिल रही थी। गर्मी के मौसम में असामाजिक तत्वों ने आज सुबह आग लगा दी। कुछ ही देर में मुक्तिधाम के आसपास के पेड़-पौधे आग की भेंट चढक़र समाप्त हो गए। आगजनी की सूचना मिलने पर सीएसईबी की दमकल यहां पहुंची। जिसके द्वारा यहां आग बुझाई गई। इस घटना के मद्देनजर सीएसईबी प्रबंधन ने आसपास के लोगों को सचेत किया है। उन्हें कहा गया है कि वे अपने स्तर पर भी इलाके में नजर रखें ताकि जंगलों में आग लगाने वाले लोगों को पहचाना जा सके। पुलिस को भी ऐसे प्रकरणों की जानकारी दी जाएगी।

Loading

Latest News

नकटीखार में अवैध शराब बनाकर की जा रही बिक्री, ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

कोरबा।ग्राम नकटीखार के कई घरों में अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा...

More Articles Like This