Tuesday, February 10, 2026

मृत किसानों को कैसे मिलेगा धान का बोनस, वारिस चिंतित

Must Read

मृत किसानों को कैसे मिलेगा धान का बोनस, वारिस चिंतित

कोरबा। बीजेपी ने पिछले कार्यकाल के दो सालों का बकाया बोनस देने की घोषणा की है। दावा अनुसार 25 दिसम्बर को यह राशि आवंटित कर दी जाएगी। इसमें सिर्फ 9 दिन ही शेष है, लेकिन बोनस की राशि खाते में पहुंचेगी कैसे, इसके संबंध में गाइड लाइन नहीं आई है। वहीं पूर्व में धान बेचने के लिए रजिस्टर्ड जिन किसानों की मौत हो गई है और उनके नाम से चालू एकाउंट भी बंद हो गए हैं, उनके वारिस चिंतित हैं कि उन्हें बोनस का लाभ कैसे मिलेगा। भाजपा की तत्कालीन सरकार ने दो साल वर्ष 2014-15 और 2015-16 में समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को बोनस नहीं दिया था। तब किसानों को 300 रुपए प्रति क्विंटल की दर से बोनस देने की घोषणा हुई थी। सरकार ने उसके बाद का बोनस भुगतान किया था, लेकिन दो वर्षों का बोनस नहीं होने से 2018 के चुनाव में पार्टी चुनाव हार गई थी। इस वर्ष चुनाव से पहले ही भाजपा ने किसानों को पिछला बकाया बोनस देने की घोषणा की थी। सत्ता वापसी के बाद भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म दिन 25 दिसंबर को किसानों को बोनस देने का वादा किया है, पर कोई गाइड लाइन नहीं बनी है। जिसके कारण चिंता बनी हुई है।

Loading

Latest News

नकटीखार में अवैध शराब बनाकर की जा रही बिक्री, ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

कोरबा।ग्राम नकटीखार के कई घरों में अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा...

More Articles Like This