मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रहेगी इमरजेंसी सेवा, टीम रहेगी तैनात
कोरबा। दिवाली पर्व को लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल विशेष तैयारी की गई है। चिकित्सक, नर्स सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। चिकित्सकों ने लोगों को पटाखे फोड़ते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। बम और अधिक आवाज वाले पटाखों से बच्चे, महिला, बुजुर्ग व अस्वस्थ्य व्यक्तियों को दूरी बनाने की बात कही गई है। ताकि पटाखों से निकलने वाले धुएं का असर स्वास्थ्य पर नहीं हो। दिवाली पर्व पर पटाखे खूब चलेंगे। ऐसे में पटाखों से हाथ पैर या फिर शरीर का कोई हिस्सा जल जाए, तो उस पर बर्फ न रगड़ें। ठंडे पानी से धोएं। इससे राहत मिलगी। आंख में बारूद व जलता हुआ कण जाए तो रगड़ें नहीं, उसे ठंडे पानी से धोने की सलाह दी गई है। तत्काल अस्पताल में डॉक्टरों के पास इलाज कराने पहुंचे। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सुप्रीटेंडेंट डॉ. गोपाल कंवर ने बताया कि दिवाली पर्व पर पटाखे जलाते समय थोड़ी सावधानी जरूर बरते हैं। किसी के जलने या फिर घाव की स्थिति बनने में तत्काल अस्पताल पहुंचे। इसके लिए अस्पताल में 24 घंटे डॉक्टरों सहित स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
बाक्स
इन बातों का रखें ध्यान
0 पटाखे जलाते समय बच्चों के साथ परिजन साथ रहें।
0 दमा सांस रोगी धुएं से बचें, मास्क लगा भी लगा सकते हैं।
0 घर में एंटी बैक्टीरियल क्रीम, एंटीबायोटिक ड्रॉप रखें।
0 चश्मा लगाकर पटाखे जलाएं।
0 कान की परेशानी वाले तेज आवाज वाले पटाखों से बचे।
![]()




























