मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लैब के लिए लग रही लंबी कतार
कोरबा। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीजों की संख्या अधिक हो गई है। चिकित्सकों की सलाह पर जांच के लिए लैब में लंबी कतार लग रही है। जांच के लोगों को आधा से एक घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। इससे मरीजों को काफी असुविधा हो रही है। बताया जा रहा है कि मौसम में बदलाव से मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। रोजाना लगभग डेढ़ सौ से अधिक मरीजों की बीमारी की जांच के लिए ब्लड, यूरिन सहित अन्य सैंपल लिए जा रहे हैं। मरीजों को जहां जांच के लिए कतार में खड़ा होना पड़ रहा है, वहीं रिपोर्ट के लिए दूसरे दिन का चक्कर भी काटना पड़ रहा है।
![]()

