Thursday, February 26, 2026

मेडिकल छात्रा के सुसाइड मामले की जांच में जुटी पुलिस

Must Read

मेडिकल छात्रा के सुसाइड मामले की जांच में जुटी पुलिस

कोरबा। मेडिकल छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है। मृतका की पहचान छाया गौतम (22) के रूप में हुई है, जो पिछले 5 सालों से रायपुर के मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। छाया का शव 13 जून को उसके घर में मिला। पिता शशि भूषण गौतम एसईसीएल कर्मी है। वे कला मंदिर क्षेत्र में एम 55 माइनस क्वार्टर में रहते थे। जानकारी के अनुसार छाया लगभग 15 दिन पहले रायपुर से कोरबा आई थी और उसके बाद से वह मानसिक तनाव में थी। पढ़ाई के दौरान उसे कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ऐसा परिजनों को पता चला था। शुक्रवार सुबह, जब घर में कोई नहीं था, छाया ने क्वार्टर में फांसी लगाकर जान दे दी। उस समय उसके पिता ड्यूटी पर थे और मां भी बाहर गई थी। घर के सदस्यों ने फोन कर उन्हें सूचना दी। छाया के पिता ने बताया कि बचपन से ही उनकी बेटी पढ़ाई में होशियार थी और डॉक्टर बनना उसका एक सपना था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। साथ ही रायपुर मेडिकल कॉलेज और छाया की सहेलियों से भी पूछताछ की जाएगी ।

Loading

Latest News

मकान की छप्पर में बैठा था 8 फीट का अजगर, सर्प मित्र ने किया सफल रेस्क्यू

कोरबा। करतला के बागबुडा गांव में कच्चे मकान के 15 फीट ऊंचे छप्पर पर बैठे 8 फीट लंबे अजगर...

More Articles Like This