Wednesday, February 18, 2026

मैनपाट महोत्सव में कथक नृत्यांगना अश्वीका ने दी प्रस्तुति, मिला सम्मान

Must Read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित सांस्कृतिक आयोजन मैनपाट महोत्सव 13 से 15 फरवरी तक आयोजित हुआ। इस महोत्सव में अनेक विधाओं के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दी।

जिसमें लखनऊ घराने की एकल कथक नृत्यांगना अश्वीका साव की उत्कृष्ट नृत्य प्रस्तुति को सभी ने सराहा। बेहतरीन प्रस्तुति के लिए अंबिकापुर के अतिरिक्त कलेक्टर अमृतलाल ध्रुव ने अश्वीका को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इससे पहले अश्वीका साव 1 से 3 फरवरी तक आयोजित सिरपुर महोत्सव के मंच पर कथक नृत्य की प्रस्तुती दे चुकी हैं। वहां भी उन्हें उनकी कला के लिए सम्मानित किया गया। अश्वीका साव डीपीएस एनटीपीसी जमनीपाली में कक्षा 7वीं की छात्रा हैं। अश्वीका बचपन से ही भारतीय शास्त्रीय नृत्य कथक के प्रति समर्पित रही हैं। निरंतर साधना और गुरुजनों के आशीर्वाद से उन्होंने इस विधा में अद्भुत निपुणता हासिल की है। विद्यालयीन स्तर से लेकर राज्य, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय: दुबई, थाईलैंड, मलेशिया के मंचों तक उन्होंने अपनी प्रस्तुतियों से न केवल दर्शकों का दिल जीता है, बल्कि अनेक प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ स्थान प्राप्त कर क्षेत्र और प्रदेश का नाम भी रौशन किया है। अश्वीका कत्थक गुरु रंजीत नायक से नियमित कथक के लखनऊ घराने से प्रशिक्षण ले रही हैं। उनकी माता डीएवी पब्लिक स्कूल में शिक्षिका और पिता निजी संस्था में कार्यरत हैं।

Loading

Latest News

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी को होगा

कोरबा। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 22 फरवरी को प्रातः...

More Articles Like This