Monday, June 30, 2025

मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला की सडक़ हादसे में गई जान

Must Read

मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला की सडक़ हादसे में गई जान

कोरबा। एसईसीएल प्रगति नगर दीपका कॉलोनी क्षेत्र में गुरूवार सुबह एक सडक़ दुर्घटना में 60 वार्षीय मंजू देवी नामक महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतिका सुबह 7:30 बजे टहलने निकली थी। इसी दौरान एक कार चालक ने उन्हें ठोकर मार दिया। घायल महिला को राहगीरों ने नेहरू शताब्दी चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो चुकी थी। मृतिका सीआईएसएफ जवान की रिश्तेदार बताई जा रही है। जो की प्रगति नगर कालोनी के आवास क्रमांक 1607 में निवासरत थी। बताया जा रहा है कि श्रमिक चौक के पास अपने पुत्र को कार चलाना सीखा रहें एक निजी कम्पनी के अधिकारी द्वारा सडक़ पार कर रही महिला को जोरदार ठोकर मार दी गई। खून से लथपथ घायल महिला को आनन फानन में एन सी एच अस्पताल लाया गया। मामले की दीपका पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। पहले बताया जा रहा था कि महिला को स्कूटी ने चपेट में लिया है। फिलहाल पुलिस विवेचना के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेगा।

Loading

Latest News

आबकारी टीम की शिकायत लेकर पहुंचे थाना, कट गया चालान

आबकारी टीम की शिकायत लेकर पहुंचे थाना, कट गया चालान कोरबा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र रामपुर अंतर्गत कदमडीह में निवासरत...

More Articles Like This