Monday, February 2, 2026

मो.नदीम को कॉमर्स में मिली पीएचडी की उपाधि

Must Read

कोरबा। शासकीय नवीन आदर्श महाविद्यालय बंजारी में अतिथि व्याख्याता के रुप में कार्यरत जिले के युवा शिक्षाविद मो. नदीम ने कॉमर्स में पीएचडी (डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी) की उपाधि हासिल की है। उन्हें श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय रायपुर से इस उपाधि से नवाजा गया। उन्होंने कोरबा जिले में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) योजना के अंतर्गत शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं की संतुष्टि का तुलनात्मक अध्ययन के टॉपिक पर शोधकार्य पूर्ण कर यह उपाधि प्राप्त की है। डॉ नदीम ने अपने गाइड शिक्षक प्रो. अनूप श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में शोध कार्य पूर्ण किया। इस सफलता पर परिवार, मित्रों एवं साथ कर्मियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Loading

Latest News

More Articles Like This