Tuesday, February 3, 2026

मोबाइल नंबर बदलकर एफडी से 7.10 लाख रुपए पार

Must Read

कोरबा। एक व्यक्ति की मौत के बाद नॉमिनी की बिना जानकारी के बैंक में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बदलकर एफडी से 7.10 लाख रुपए पार कर दिए गए। मामले में पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।
दीपका थाना अंतर्गत रंजना निवासी मेवा लाल जायसवाल का यूनियन बैंक की चैतमा शाखा में खाता था, जहां उन्होंने 19 अप्रैल 2024 एक साल के लिए 8 लाख की एफडी कराई थी। परिपक्वता तिथि 23 मई 2025 थी, लेकिन 3 माह पहले ही मेवा लाल की मौत हो गई। मेवा लाल ने एफडी में नॉमिनी अपने पोते अचर्व जायसवाल को बनाया था। एफडी की जानकारी होने पर परिवार के साथ अर्चव डेढ़ माह पहले बैंक पहुंचा तो उनके होश उड़ गए, क्योंकि बैंक खाते का रजिस्ट्रेशन नंबर बदलकर एफडी की रकम से 7.10 लाख रुपए निकाल लिए गए थे, जबकि नॉमिनी बैंक पहुंचा ही नहीं था। परिवार ने दीपका थाना में रिपोर्ट लिखाते हुए बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत से उक्त रकम पार होने की आशंका जताई है।

Loading

Latest News

ग्राम पंचायत धनगांव में हुए भ्रष्टाचार की खुलेगी पोल, पूर्व सरपंच और पंचों ने 15वें वित्त की राशि में सचिव तथा करारोपरण अधिकारी पर...

कोरबा। ग्राम पंचायत धनगांव में 15 वें वित्त की राशि में भ्रष्टाचार का गंभीर मामला सामने आने के बाद...

More Articles Like This