Thursday, February 5, 2026

यातायात नियमों की अनदेखी पड़ी महंगी, सड़क किनारे खड़े वाहनों पर की गई लॉक लगाने की कार्रवाई

Must Read

कोरबा। जिले में 37वें सड$क सुरक्षा जागरूकता माह के दौरान लगातार चलाए गए अभियान से यातायात व्यवस्था में काफी सुधार देखने को मिला है। बावजूद इसके कुछ वाहन चालक अब भी ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करते नजर आ रहे हैं। ऐसे मामलों में ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए कई भारी वाहनों को लॉक कर चालकों पर पेनल्टी लगाई है
यह कार्रवाई शहर के प्रमुख और व्यस्त इलाके सर्वमंगला चौक, हसदेव कैनाल जोड़ा पुल, राताखार तथा दर्री रूमगरा क्षेत्र के ध्यानचंद चौक के आसपास की गई। इन स्थानों पर भारी वाहनों को नो पार्किंग जोन में मनमाने तरीके से खड़ा कर दिया गया था, जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही थी और आम लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सूचना मिलने पर ट्रैफिक पुलिस की पेट्रोलिंग टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने काफी मशक्कत करते हुए सड$क किनारे खड़े वाहनों को हटवाया और यातायात को सुचारू कराया। नियम तोडऩे वाले वाहन चालकों के खिलाफ लॉक लगाने की कार्रवाई करते हुए जुर्माना भी वसूला गया। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर, डीएसपी ट्रैफिक डीके सिंह के मार्गदर्शन तथा निरीक्षक तेज यादव के नेतृत्व में की गई। इस अभियान में ट्रैफिक पुलिस टीम के मनोज राठौर, रामनारायण, ईश्वर लहरे सहित हेड कांस्टेबल और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में यातायात व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Loading

Latest News

बाँकी मोगरा में निःशुल्क 80 घंटे का “ग्रेजुएट एम्प्लॉयेबिलिटी एन्हांसिंग” प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

बाँकी मोगरा (कोरबा)। बांकी क्षेत्र के शिक्षित व प्रशिक्षित बेरोज़गार युवाओं को रोजगार योग्य बनाने की दिशा में राइज कंप्यूटर...

More Articles Like This