यातायात पुलिस ने कानफोडू वाहन के चालकों से वसूला जुर्माना, मोडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न के 17 प्रकरण में 39,100 रुपए वसूला जुर्माना

Must Read

यातायात पुलिस ने कानफोडू वाहन के चालकों से वसूला जुर्माना, मोडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न के 17 प्रकरण में 39,100 रुपए वसूला जुर्माना

कोरबा। कान फोड़ू वाहन चालकों पर पुलिस ने शिकंजा करना शुरू कर दिया है। ध्वनि प्रदूषण रोकथाम के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन पर थाना, चौकी व यातायात पुलिस द्वारा मोडिफाइड साइलेंसर एवं प्रेशर हार्न के विरूद्ध एमवी एक्ट के तहत् की कार्यवाही की गई है।
पुलिस के द्वारा ध्वनि प्रदूषण वाली मोटरसाइकिलों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में कुल 17 नग साईलेंसरों एवं साथ में प्रेशर हॉर्न को पुलिस ने कब्जे में लिया। पुलिस के द्वारा एमवी एक्ट की कार्यवाही कर 39,100 रुपए का समन शुल्क लिया गया। इस कड़ी में वाहन चालको को समझाइश भी दी गई। पुलिस के द्वारा विभिन्न ऑटो पार्ट्स/ गैरेज दुकानों में भी रेड कार्यवाही की जा रही है और मोडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न मिलने पर उनके ऊपर भी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। पुलिस ने अपील की है कि सुरक्षित रहें व साथ ही साथ मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट पहनकर वाहन चलाएं और ध्वनि प्रदूषण वाली मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल न करें। अगर कहीं मॉडीफ़ाइड साइलेंसर बिक रहा है तो उसकी सूचना हमें दे। ड्राइविंग करते समय सीट बेल्ट का उपयोग अवश्य करें।इससे आप न केवल अपनी सुरक्षा की गारंटी करेंगे, बल्कि समृद्धि की दिशा में भी मदद करेंगे।

Loading

Latest News

वीडियो बनाकर सुसाइड करने के मामले में सच आया सामने, पुलिस ने नहीं, युवती के भाई ने फर्जी पुलिस बनकर युवक को चौकी बुलाया...

कोरबा। जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार की शाम वीडियो बनाकर सुसाइड कर लेने के मामले में जिस...

More Articles Like This