युक्तियुक्तकरण में मनमानी पड़ी भारी, एबीईओ का तबादला, शिक्षक संघों ने की थी शिकायत

Must Read

युक्तियुक्तकरण में मनमानी पड़ी भारी, एबीईओ का तबादला, शिक्षक संघों ने की थी शिकायत

कोरबा। कटघोरा के एबीईओ को युक्तियुक्तकरण में मनमानी भारी पड़ी। शिक्षक साझा मंच के प्रांतीय पदाधिकारी विपिन यादव के नेतृत्व में इन अनियमितताओं से अवगत करते हुए जिला प्रशासन से कार्यवाही की मांग की गई थी। शासन प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए कटघोरा एबीईओ का तबादला आदेश जारी किया गया है। युक्तियुक्तकरण में की गई लापरवाही पर शिक्षक संगठनों ने शासन प्रशासन की छवि धूमिल करने वाले अधिकारियों पर कार्यवाही की मांग रखी थी, जिसके परिणाम स्वरूप उन्हें कटघोरा से जिला जांजगीर-चांपा के बम्हनीडीह भेज दिया गया। आरोप लगाया गया था कि कोरबा जिले में एबीईओ से प्रभारी बीईओ बने अभिमन्यु टेकाम युक्तियुक्तकरण में जमकर मनमानी चलाते हुए नजराना पेश करने वाले शिक्षकों को छोड़ वरिष्ठ शिक्षकों को अतिशेष सूची में शामिल कर जमकर बवाल काटा था। अनियमितता को लेकर शिक्षक संगठनों ने कार्रवाई करने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा था। शिक्षक संगठनों की मांग पर सरकार ने संज्ञान लेते हुए बतौर सजा उनका तबादला कटघोरा से बम्हनीडीह कर दिया है।

Loading

Latest News

अवैध व फर्जी बिजली कनेक्शन का पता लगाने चलेगा अभियान, 2 लाख बिजली उपभोक्ताओं की होगी ई-केवाईसी

कोरबा। जिले में अवैध व फर्जी बिजली कनेक्शन का पता लगाने 2 लाख उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी की जाएगी। मीटर...

More Articles Like This