युक्तियुक्तकरण व शालाओं का समायोजन किया जाए निरस्त: फूलसिंह

Must Read

युक्तियुक्तकरण व शालाओं का समायोजन किया जाए निरस्त: फूलसिंह

 

रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया का कहना है कि शासन द्वारा शिक्षकों की युक्तियुक्तकरण व शालाओं का समायोजन किया गया है। युक्तियुक्तकरण की आड़ में गड़बड़ी से प्रदेश भर के शिक्षक आक्रोशित हैं। शिक्षित बेरोजगारों के साथ छलावा किया जा रहा है। शिक्षकों के सेटअप अनुसार पदस्थापना नहीं किया जा रहा है, बल्कि हजारों स्कूलों को समायोजन के नाम पर बंद किया जा रहा है। जिसके कारण हजारों स्वीपर को पद से हाथ धोना पड़ेगा। स्कूलों का समायोजन करने से हजारों डीएड, बीएड व शिक्षित बेरोजगारों के साथ खिलवाड़ व उनके जीवन को अंधकारमय बनाने का प्रयास किया जा रहा है। एक तरफ 33 हजार शिक्षक भर्ती का संकल्प लिया गया है। लाखों बच्चों को पढ़ाई से वंचित होना पड़ेगा। जिसके कारण पालकों में असंतोष व्याप्त है। उन्होंने शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण व शालाओं के समायोजन पर रोक लगाने की मांग मुख्यमंत्री से की है।

Loading

Latest News

रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

कोरबा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोरबा में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 11 मार्च को किया जा रहा...

More Articles Like This