Friday, February 27, 2026

युवकों पर डंडा, रॉड, बेल्ट और कत्ता से हमला

Must Read

युवकों पर डंडा, रॉड, बेल्ट और कत्ता से हमला

कोरबा। गोढ़ी के पास कंचादी नाला में पिकनिक मनाने पहुंचे गांव के युवकों से दादर से पहुंचे कुछ युवकों ने मारपीट की। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया।सिविल लाइन थाना अंतर्गत गोढ़ी गांव से रीतिक अंचल (23) अपने साथी कमल हरवंश, स्वप्नशेख डहरिया, समीर जांगड़े, आदित्य लहरे व स्वराज लहरे के साथ पिकनिक मनाने कंचादी नाला पहुंचा था।शाम लगभग 4 बजे वे नदी में नहा रहे थे। इस दौरान वहां दादर के दमादपारा निवासी पुरूषोत्तम, सूरेश, नागेश्वर अपने अन्य साथी के साथ पहुंचे। उन्होंने एकाएक नहा रहे रीतिक समेत उनके साथी पर डंडा, रॉड, बेल्ट, कत्ता से हमला कर दिया। युवक बचने के लिए भागे तो उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। यहां तक की उनके दोपहिया वाहनों को तोडफ़ोड़ दिया गया। मौके से किसी तरह बचकर भागे युवकों ने सिविल लाइन थाना पहुंचकर रिपोर्ट लिखाई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Loading

Latest News

लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने भरी हुंकार, आईटीआई चौक में किया काम बंद हड़ताल

कोरबा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने आईटीआई चौक में धरना प्रदर्शन किया। लंबित मांगों को लेकर धरना दो दिवसीय धरना...

More Articles Like This