Monday, February 16, 2026

युवती की हत्या कर जंगल में दफना दी थी लाश, जिसकी फिरौती मांगते रहे उसे मारकर दफना दिया था, पांच आरोपी गिरफ्तार, युवती का शव बरामद

Must Read

युवती की हत्या कर जंगल में दफना दी थी लाश, जिसकी फिरौती मांगते रहे उसे मारकर दफना दिया था, पांच आरोपी गिरफ्तार, युवती का शव बरामद

 

कोरबा। लापता हुई संतोषी विश्वकर्मा की 15 लाख फिरौती मांगने के मामले में पतासाजी में बड़ा खुलासा हुआ है। उसका अपहरण कर बलात्कार के बाद हत्या कर दफन कर दिया गया था। 5 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि बांगो थाना क्षेत्र के अंतर्गत प्रार्थी कृष्णा विश्वकर्मा ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 28 सितम्बर 2023 के प्रात: लगभग 08:00 बजे उसकी लडकी संतोषी विश्वकर्मा सिलाई मशीन का काम सीखने कोरबा जा रही हूं कहकर घर से गई है, जो 30 सितंबर तक वापस घर नहीं आने पर प्रार्थी द्वारा थाना बांगो में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था। थाना बांगो में गुम इंसान क्रमांक 32/2023 कायम कर जांच पतासाजी किया जा रहा था। विवेचना के दौरान अपहृता संतोषी विश्वकर्मा के मोबाईल नंबर से घर की मोबाईल नंबर पर किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा फोन कर बोला कि आपकी लड़की संतोषी को मैं किडनैप कर लिया हूं, मुझे 1500000 (पन्द्रह लाख) रूपये बताये हुये जगह पर लाकर दो तब मैं आपकी लड़की को छोड़ दूंगा। अज्ञात व्यक्ति के द्वारा लड़की को किडनैप कर फिरौती रकम मांगने के संबंध में लिखित आवेदन पत्र पेश करने पर अपराध धारा 364 (क), 365 भादवि का अपराध घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पतासाजी हेतु पुलिस टीम गठित कर अलग- अलग जगह पाली, पोडी, रतनपुर, सकरी बिलासपुर में दबिश दी गयी जो आरोपीयो के द्वारा लगातार जगह बदल कर गिरफ्तारी के डर से लुकछिप रहे थे। आरोपियों के द्वारा दिनांक 28 नवम्बर को न्यायालय कटघोरा में अपने आपको आत्मसमर्पण किया जा रहा था। जहां पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर आरोपीगणो से कडाई से पूछताछ करने पर अपहृता को आरोपी सोनू लाल साहू के द्वारा गला घोट कर मारकर थाना पाली के केराझरिया जंगल में रखकर अपने अन्य चार साथियों संदीप भोई, विरेन्द्र भोई, सुरेन्द्र भोई, जीवा राव जाघय के साथ मिलकर जमीन में दफना देना जुर्म स्वीकार किये। आरोपियों को लेकर घटना स्थल केराझरिया थाना पाली के जंगल में आरोपियो के निशानदेही पर दफन शव को बरामद किया किया गया। अपहृता के परिजनो के द्वारा अपनी बेटी संतोषी विश्वकर्मा का होना पहचान किया गया। आरोपीयो से घटना में प्रयुक्त गैती फावडा अन्य वस्तुओं को जप्त किया गया। इस घटनाक्रम ने न्यूज एंकर सलमा हत्याकांड की याद दिला दी है।

Loading

Latest News

10वीं और 12वीं की परीक्षा के दौरान 8 बार बजेगा बेल, हॉल में आधे घंटे पहले मिलेगा प्रवेश, 8.30 बजे से दी जाएगी एंट्री

कोरबा। सत्र 2024-25 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी।...

More Articles Like This