Thursday, February 5, 2026

यूथ हॉस्टल इकाई ने किया पौधरोपण

Must Read

यूथ हॉस्टल इकाई ने किया पौधरोपण

कोरबा। यूथ हॉस्टल एसोशिएशन ऑफ इंडिया की कोरबा इकाई ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर अपने सरोकार दिखाए। इकाई की ओर से स्थानीय गीतादेवी विद्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम किया। टीम द्वारा नीम, अमरूद, बादाम, जामुन आदि के पौधे लगाए गए। प्रधानाचार्य निशा आदित्य सहित स्टाफ सदस्य और वाईएचएआई के सदस्य पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान मौजूद थे। कार्यक्रम का संयोजन पी एल मिरेंद्र के नेतृत्व में किया गया। यूथ होस्टल के सदस्य कल्पना, शिवकुमारी, सतीश शुक्ला (अध्यक्ष), सीमा, शिव, राजू, शैलेंद्र नामदेव, संदीप सेठ , त्रिभुवन कौशिक और प्रियल की उपस्थिति कार्यक्रम में हुई। इकाई अध्यक्ष ने बताया कि संस्था साहसिक व रोमांचक गतिविधियों सहित जल, पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक प्रदूषण के खतरों के प्रति लोगों को जागरूक करने में लगी है।

Loading

Latest News

बांकी मोंगरा में फिर हुई लूट की नाकाम कोशिश, लघुशंका के लिए रुके व्यक्ति की बाइक को उठा कर भागा चोर।

बाँकी मोगरा:– शुक्लाखार में एक युवती को मोटर सायकल चालाक तेज रप्तार से ठोकर मार भागने की कोशिश कर...

More Articles Like This