Saturday, February 21, 2026

यूपी से बुआ के घर आकर रह रही किशोरी की संदिग्ध मौत

Must Read

यूपी से बुआ के घर आकर रह रही किशोरी की संदिग्ध मौत

कोरबा। यूपी से आकर बेंदरकोना में निवासरत अपनी बुआ के यहां पढ़ाई कर रही किशोरी की संदिग्ध मौत हो गई। चूहा मार दवा खाने से मौत की बात कही जा रही है। मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बेंदरकोना गांव में गिरी परिवार निवासरत है, जहां बुआ का घर होने से बलिया (यूपी) निवासी किशोरी रहकर पढ़ाई कर रही थी। शुक्रवार सुबह उठने के बाद उसने नाश्ता किया और अपने कमरे में चली गई। परिवार के अन्य सदस्य भी काम करने चले गए। दोपहर में बुआ का बेटा दिलीप जब काम करके घर लौटा तो किशोरी गंभीर हालत में मिली। वह उल्टी कर रही थी। उसने परिजन को जानकारी दी और किशोरी को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां किशोरी की मौत हो गई।घटना की सूचना पर अस्पताल चौकी पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम कराया। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन परिजन ने किशोरी के होनहार होने और किसी तरह की परेशानी या तनाव नहीं होने का जिक्र करते हुए उसके द्वारा गलती से चूहा मार दवा खा लेने की आशंका जता रहे हैं। बहरहाल मामला जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

Loading

Latest News

बीएनआई बिलिनेयर्स का 22 फरवरी को मनाया जाएगा पहला वर्षगांठ

कोरबा। बीएनआई बिलिनेयर्स कोरबा का 22 फरवरी को जश्न रिसॉर्ट में पहला वर्षगांठ मनाया जाएगा। कोरबा का यह पहला...

More Articles Like This