Tuesday, January 27, 2026

योगेश जैन को यूआईपीए सदस्य की जिम्मेदारी

Must Read

योगेश जैन को यूआईपीए सदस्य की जिम्मेदारी

कोरबा। जिला चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष योगेश जैन को एक और नई जिम्मेदारी मिली है। वे यूआईपीए के जिला सदस्य के रूप में शामिल होकर अहम भूमिका निभाएंगे। छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन विकास विभाग द्वारा महात्मा गांधी अर्बन इण्डस्ट्रिल पार्क (यूआईपीए) के क्रियान्वयन के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किया गया है। उक्त दिशा-निर्देश के परिपालन में परिशिष्ट-2 (3) के तहत् द्वारा पूर्व में जारी आदेश दिनांक 27.06.2023 में संशोधन करते हुए सदस्यों को सम्मिलित कर जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति का गठन किया है। इसके तहत जिला कलेक्टर अध्यक्ष,आयुक्त नगर पालिक निगम सचिव होंगे। सदस्यों में सीईओ जिला पंचायत, अधीक्षण अभियंता, नगर पालिक निगम, लीड बैंक मैनेजर भारतीय स्टेट बैंक शाखा आईटीआईचौकरामपुर, योगेश जैन अध्यक्ष जिला चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज, जिला प्रबंधक, उद्योग विभाग,जिला प्रबंधक, ग्रामोद्योग विभाग हैं। इसी कड़ी में मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद्, दीपका, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद, कटघोरा,मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पंचायत, पाली, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पंचायत, छुरीकला सदस्य सचिव हैं।यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

Loading

Latest News

शोक समाचार, नगर निगम के पूर्व सहायक अभियंता योगेश राठौर को पितृशोक

कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा के पूर्व सहायक अभियंता योगेश कुमार राठौर के पिताजी उमाशंकर राठौर उम्र 81 वर्ष...

More Articles Like This