रंगमहल के कलाकारों ने बढ़ाया जिले का मान, कलेक्टर ने दी बधाई
कोरबा। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कोरबा के कलाकारों को 48 पुरुस्कार प्राप्त हुए। सभी रंगमहल संगीत एकेडमी के प्रशिक्षु हैं। सभी विजेता प्रतिभागियों ने एकेडमी संचालक सुधीन दास के साथ नव पदस्थ कलेक्टर अजीत वसंत से मुलाकात की। कलेक्टर ने प्रशिक्षुओं को बधाई देते हुए उनकी हौसला अफजाई की।
कोलकाता में आयोजित भारतीय उत्सव प्रतियोगिता में कोरबा के रंगमहल संगीत एकेडमी के संचालनकर्ता सुधीन दास के विद्यार्थीयों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं में भाग लिया गया। जिसमें बहुत से प्रतिभागियों को अंतराष्ट्रीय स्तर के तबला वादक प. कुमार बोस द्वारा उत्कृष्ट पुरूस्कार से नवाज़ा गया। प्रथम, द्वितीय, तृतीय आने वाले प्रतिभागियों का पेरिस में होने वाले प्रतियोगिता के लिये चयन किया गया है । एकेडमी के प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों में सूरज सिदार, मोनिषा अधिकारी, यशवर्धन दुबे, एरोन मुखर्जी शमिल हैं। द्वितीय स्थान मोनिका घोष, मुनमुन सरकार, भूपेन्द्र यादव, सरमिष्ठा सिन्हा, विभूति चौहान, मौशमी माँझी, अनुराग सेन गुप्ता, रुद्रांश अग्रवाल, वेदान्त अग्रवाल, देवधर धृतलहरे, जोभीता विश्वाचार्य, भूपेन्द्र यादव, सूरज सिदार ने हासिल किया। तृतीय स्थान अन्वेष देवांगन, हार्दिक अग्रवाल, अभ्यान बरानवाल, ईशान वैष्णव, कमल नारायण सिंह, तृषा सिंह, काव्या भगत, उत्कर्ष चन्द्रा, ओम पांडेय, सौर्य दूबे, अर्जुन अग्रवाल, हिमानी रजवाड़े ने प्राप्त किया। चेयरमैन अवार्ड पाने वालों में आरव सिंह यादव, अथर्व सिंह यादव, सौम्या कँवर, राजकमल कुर्रे, प्रक्सल जैन, शोम पांडेय, मोहम्मद ज़ैद ख़ान, जुएद ख़ान, नेहल साहू, उज्जवल सिन्हा, उमंग सिन्हा, सात्विक देवांगन, शिवांश उपाध्याय, आरोही देवांगन, अयांश पांडेय, स्नेहा माँझी शामिल हैं।
![]()




























