Thursday, February 26, 2026

रजिस्ट्री: शुल्क बढ़ेगा या नहीं, अगले माह होगा तय

Must Read

रजिस्ट्री: शुल्क बढ़ेगा या नहीं, अगले माह होगा तय

 

कोरबा। नया वित्तीय वर्ष शुरू होने के बाद भी रजिस्ट्री की नई गाइड लाइन राज्य शासन ने तय नहीं की है। इससे अभी पुरानी दरों पर ही रजिस्ट्री हो रही है। हालांकि जमीन की नई दरें तय करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके लिए सभी जिलों से जानकारी मंगवाई गई है। इस साल मई में जमीन की दरें रिवाइज होने की संभावना है, जिससे स्टांप ड्यूटी बढ़ सकती है। राज्य सरकार लगातार पांच साल से रजिस्ट्री का टारगेट बढ़ाती रही है क्योंकि हर साल रिकार्ड रजिस्ट्री से राजस्व मिलता रहा। सूत्र बताते हैं कि पंजीयन विभाग रायपुर ने कलेक्टरों को इस संदर्भ में पत्र भेजा है। प्रशासन ने जिले के सभी तहसील और ब्लॉक से कृषि, आवासीय, व्यवसायिक जमीनों की खरीद बिक्री दरों की जानकारी मंगवाई है। 15 अप्रैल तक सभी जिलों से रिपोर्ट रायपुर जाएगी। इसके बाद सरकार स्तर पर निर्णय किया जाएगा कि रेट बढ़ाया जाए या फिर यथावत रखा जाए।

Loading

Latest News

मकान की छप्पर में बैठा था 8 फीट का अजगर, सर्प मित्र ने किया सफल रेस्क्यू

कोरबा। करतला के बागबुडा गांव में कच्चे मकान के 15 फीट ऊंचे छप्पर पर बैठे 8 फीट लंबे अजगर...

More Articles Like This