Friday, February 13, 2026

राखड़ की विकराल समस्या, लोगों की जान पर मंडराया खतरा, युवा कांग्रेस ने समस्या निदान को लेकर दिया 7 दिन का अल्टीमेटम, आन्दोलन की चेतावनी

Must Read

राखड़ की विकराल समस्या, लोगों की जान पर मंडराया खतरा, युवा कांग्रेस ने समस्या निदान को लेकर दिया 7 दिन का अल्टीमेटम, आन्दोलन की चेतावनी

कोरबा। दर्री डेम से लेकर बालको रिसदी तक राखड़ के कारण चलना मुश्किल हो गया है। हादसे का खतरा बढ़ गया है। जिसे लेकर युवा कांग्रेस महामंत्री ग्रामीण मधुसूदन दास ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। सात दिन में समस्या का निदान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।ज्ञापन में कहा गया है और कोरबा औ‌द्योगिक जिला होने के कारण अनेक समस्याओं के सामना करना पड़ रहा है। इसी कड़ी में अभी सबसे बड़ी समस्या है वो है राखड़ और धूल की। पहले तक तो बीमारी होने का खतरा था पर अब जान भी जाने लगी है, परंतु दुर्भाग्य की बात है कि इस पर कोई न कार्यवाही की जा रही है और न ही कोई रास्ता निकाला जा रहा है। दर्री डेम से लेकर बालको रिसदी बायपास में आमजनों का चलना दुश्वार हो गया है। सड़क किनारे पड़े राखड़ के कारण छोटे वाहन चालकों को समस्या उत्पन्न हो रही है। साथ ही साथ जान से भी हाथ धोना पड़ रहा है। राखड़ परिवहन के लिए नियम तो बहुत है पर पालन बिलकुल नहीं है। साथ ही साथ कुसमुंडा रोड में धूल तो ऐसा है कि धूल में आदमी जाता है और सीधे यमराज से मुलाकात हो जाता है। आखिर कब तक शासन प्रशासन की गलतियों की सजा आम जनता को अपनी जान देकर चुकानी पड़ेगी। युवा कांग्रेस माँग ने मांग की है कि 7 दिवस के भीतर दर्री डैम से लेकर रिसदी बाइपास से उरगा सड़क के किनारे पड़े एवं सड़क में गिरे राखड़ को साफ़ करवाया जाये। कुसमुंडा सड़क के किनारे के धूल को भी साफ़ करवाया जाए। सुनिश्चित किया जाए कि समस्या उत्पन्न न हो। अन्यथा युवा कांग्रेस के द्वारा रिस्दी चौक में चक्काजाम किया जायेगा।

Loading

Latest News

कलेक्टर ने नवीन कश्यप के विरुद्ध की जिला बदर की कार्यवाही।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं...

More Articles Like This