राज्य स्तरीय हॉकी स्पर्धा 18 से 20 अप्रैल तक

Must Read

राज्य स्तरीय हॉकी स्पर्धा 18 से 20 अप्रैल तक

कोरबा। डॉ. भीमराव अंबेडकर खेल मैदान बालको में राज्य स्तरीय हॉकी स्पर्धा का आयोजन 18 से 20 अप्रैल तक किया जाएगा। स्पर्धा में छत्तीसगढ़ प्रदेश के राजनांदगांव जिला सहित अनेक जिलों के खिलाड़ी शामिल होंगे। स्पर्धा का उद्घाटन 18 अप्रैल को संध्या 5 बजे होगा। राज्य हॉकी संघ के मार्गदर्शन में जिला हॉकी संघ कोरबा द्वारा हॉकी खिलाडिय़ों की स्पर्धा को आगे बढ़ाने के लिए बालको के खेल मैदान में प्रदेश स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें राजनांदगांव, महासमुंद, रायगढ़, ओडिशा, बिलासपुर, जांजगीर-चाम्पा सहित अन्य जिलों की टीमें हिस्सा लेंगी। तीन दिन तक चलने वाले आयोजन को लेकर बालको हॉकी संघ और जिले के हॉकी खिलाडिय़ों द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही है। आयोजन में हॉकी संघ के प्रदेश अध्यक्ष फिरोज अंसारी, महासचिव मनीष श्रीवास्तव सहित प्रदेश के राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी शामिल होंगे। स्पर्धा में विजेता व उप विजेता टीमों के अलावा सभी टीमों को पुरस्कृत करने के अलावा प्रदेश के अन्य जिले से आने वाले खिलाडिय़ों के लिए आवास और भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। स्पर्धा में निर्णायक की भूमिका के लिए नेशनल रेफरियों को जिम्मेदारी दी गई है।

Loading

Latest News

फैसिलिटेटर के कार्यकाल की मियाद 31 तक, नई नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू, स्टेशन में लगाई गई है ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन

कोरबा। यात्रियों को अनारक्षित टिकट आसानी से उपलब्ध हो जाएं और उन्हें काउंटर की लंबी लाइन में न खड़ा...

More Articles Like This