Saturday, March 15, 2025

राज्यसभा सांसद उरांव ने किया महिलाओं का अपमान, प्रेस कांफ्रेंस में जयसिंह अग्रवाल ने दिया जवाब

Must Read

राज्यसभा सांसद उरांव ने किया महिलाओं का अपमान, प्रेस कांफ्रेंस में जयसिंह अग्रवाल ने दिया जवाब

 

 

कोरबा । झारखंड से राज्यसभा के सांसद व भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव की महिलाओं को टिकट न देने को लेकर दिए गए बयान ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले में रविवार को कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कोरबा प्रत्याशी जय सिंह अग्रवाल से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि श्री उरांव ने ऐसा कहा है तो उन्होंने महिलाओं का अपमान किया है। हमारी कांग्रेस पार्टी महिलाओं का सम्मान करती है। हम इस बार पिछली बार से भी अधिक संख्या में महिलाओं को टिकट देंगे।ट्रांसपोर्ट नगर स्थित होटल गणेश इन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान झारखंड से राज्यसभा के सांसद व भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव पूछा गया कि कोरबा जिला में एक भी महिला प्रत्याशी को टिकट क्यों नहीं दिया गया है, इस पर उन्होंने कहा कि हमें चुनाव जीतना है। जिन्हें टिकट दिया हैं वे जिताऊ चेहरा हैं। पत्रकारों ने कहा कि क्या महिलाएं चुनाव नहीं जीत सकती। जिस पर बात संभालते हुए अनुराग सिंह देव ने कहा कि हमारी पार्टी हमेशा से महिलाओं का सम्मान करती रही है। पूरे छत्तीसगढ़ में बहनों को हमने सबसे ज्यादा टिकट दिया है। श्री उरांव के इसी बयान के बाद सियासत गरमा गई है। कोरबा प्रत्याशी जय सिंह अग्रवाल ने भी इस बयान को महिलाओं का अपमान बताया है। आपको बताना चाहेंगे कि चुनाव के दौरान नेताओं के बयान से कभी-कभी स्थितियां प्रतिकूल हो जाती हैं, क्योंकि कोरबा जिला में इस बार पुरुषों की अपेक्षा महिला मतदाताओं की संख्या ज्यादा है। राज्यसभा सांसद के इस बयान से कहीं महिला मतदाता नाराज हो गए तो इसका खामियाजा भारतीय जनता पार्टी को विधानसभा चुनाव में भुगतना पड़ सकता है।

Loading

Latest News

वनोपज सहकारी यूनियन ने जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन का किया स्वागत

वनोपज सहकारी यूनियन ने जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन का किया स्वागत कोरबा। जिला पंचायत सदस्य के रूप में ऐतिहासिक...

More Articles Like This