Tuesday, February 10, 2026

राठिया ने विभिन्न क्षेत्रों में किया जनसंपर्क, भूपेश के नेतृत्व में सरकार ने किसानों का हित सोचा : फूलसिंह,

Must Read

राठिया ने विभिन्न क्षेत्रों में किया जनसंपर्क, भूपेश के नेतृत्व में सरकार ने किसानों का हित सोचा : फूलसिंह,

कोरबा। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी फूल सिंह राठिया ने अपना जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। विभिन्न गांव में पहुंचकर वे लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। इस कड़ी में फूल सिंह राठिया ने ग्राम कुदमुरा, जिल्गा, कटकोना, सिमकेदा, मदनपुर, गोण्डमा, केसला, गोढ़ी, कुदरी का सघन दौरा किया। फूल सिंह राठिया ने विभिन्न समाज के लोगों के द्वारा मिल रहे समर्थन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि वह सभी मिलकर कांग्रेस का हाथ मजबूत करें और एक बार फिर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनाएं। वे गांव-गांव, घर-घर जाकर अपने पक्ष में समर्थन मांग रहे हैं।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार ने किसानों का हित सोचा है और यह भी वादा किया है कि फिर से सरकार बनी तो किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा और धान का समर्थन मूल्य भी 3200 रुपये से अधिक देने की घोषणा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने किया है। इस दौरान फूलसिंह राठिया ने छत्तीसगढ़ में एक बार फिर किसान, गरीब, मजदूर, आदिवासियों, महिलाओं, युवाओं की हितैषी सरकार बनाने का आव्हान किया है। श्री राठिया और उनके समर्थकों के द्वारा घर-घर जाकर एवं नुक्कड़ सभाओं में कांग्रेस सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और इससे मिलने वाले लाभ के बारे में भी बताया जा रहा है।

Loading

Latest News

नकटीखार में अवैध शराब बनाकर की जा रही बिक्री, ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

कोरबा।ग्राम नकटीखार के कई घरों में अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा...

More Articles Like This