राताखार बस्ती में फांसी से फैली सनसनी
कोरबा। शुक्रवार सुबह राताखार बस्ती में उस वक्त सनसनी फैल गई जब लोगों को पता चला कि अटल आवास में रहने वाले संतु महाराज ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी गई। सूचना मिलते हैं पुलिस मौके पर पहुंच गई पुलिस द्वारा मामले की विवेचना की जा रही है। मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस विवेचना के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
![]()

