Friday, February 27, 2026

रामपुर स्थित परिवार परामर्श केंद्र की घटना, काउंसलिंग के पहुंचे दंपती, पति ने किया जहर सेवन, मौत

Must Read

रामपुर स्थित परिवार परामर्श केंद्र की घटना, काउंसलिंग के पहुंचे दंपती, पति ने किया जहर सेवन, मौत

कोरबा। रामपुर स्थित परिवार परामर्श केंद्र में एक दुखद घटना घटित हुई, जहां पति-पत्नी काउंसलिंग के लिए गए हुए थे। इस दौरान पति ने जहर का सेवन कर लिया और उसकी मौत हो गई। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, 41 वर्षीय मृतक छतराम अपनी पत्नी के साथ काउंसलिंग के लिए परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा था। दंपती के बीच चल रहे विवाद के कारण वे पिछले एक माह से अलग रह रहे थे। बुधवार को काउंसलिंग के दौरान छतराम शराब के नशे में था, जिसके चलते काउंसलिंग नहीं हो पाई। घर लौटते समय उसने जहर का सेवन कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छतराम को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। छतराम मूलतः बाराद्वार निवासी था और खरमोरा के इंडस्ट्रियल एरिया में किराया के मकान पर रहता था।

Loading

Latest News

लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने भरी हुंकार, आईटीआई चौक में किया काम बंद हड़ताल

कोरबा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने आईटीआई चौक में धरना प्रदर्शन किया। लंबित मांगों को लेकर धरना दो दिवसीय धरना...

More Articles Like This