Monday, January 26, 2026

रायगढ़ से हाथियों के एक और दल की एंट्री, अलर्ट मोड पर वन अमला, ग्रामीणों में दहशत

Must Read

रायगढ़ से हाथियों के एक और दल की एंट्री, अलर्ट मोड पर वन अमला, ग्रामीणों में दहशत

कोरबा। जिले के कटघोरा व कोरबा वनमंडल में हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। पड़ोसी रायगढ़ जिले से हाथियों का एक और दल कोरबा वनमंडल के करतला रेंज में पहुंच गया है। वन अमला अलर्ट मोड पर है। ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। हाथियों के रायगढ़ से पहुंचे दल को मिलाकर क्षेत्र में सक्रिय हाथियों की संख्या बढ$कर 52 हो गई है। 15 हाथी पहले से ही यहां के रामपुर सर्किल में घूम रहे थे। बीती रात 37 की संख्या में हाथी रेंज के नोनदरहा क्षेत्र में पहुंच गए हैं। हाथियों के इस दल ने यहां पहुंचते ही उत्पात मचाया और 15 से अधिक किसानों की धान के फसल को तहस-नहस कर दिया। अचानक पहुंचे हाथियों द्वारा फसल रौंदे जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है। वहीं पीड़ित ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने पर वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचकर हाथियों की निगरानी करने के साथ नुकसानी के आंकलन में भी जुट गए हैं। उधर कटघोरा वनमंडल के पसान रेंज में 54 हाथी अभी भी सेमरहा सर्किल में डेरा डाले हुए हैं। हाथियों के इस दल ने भी क्षेत्र में उत्पात मचाते हुए बर्रा, सेमरहा तथा हरदेवा गांव में दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों के धान के फसल को रौंद दिया है। हाथियों द्वारा लगातार क्षेत्र में उत्पात मचाया जा रहा है और धान की फसल को तहस-नहस किया जा रहा है जिससे ग्रामीण काफी परेशान हैं। उनके द्वारा लगातार हाथी समस्या के समाधान की मांग रखी जा रही है, लेकिन न तो वन विभाग इस ओर ध्यान दे रहा है और न ही जिला प्रशासन। फलस्वरूप क्षेत्र के ग्रामीण हाथी समस्या से दो-चार होने को मजबूर हैं। करतला रेंज में बड़ी संख्या में हाथियों के एक और दल आने से जिले में सक्रिय हाथियों की संख्या शताधिक हो गई है।

Loading

Latest News

आप सभी देश वासियों को 26 जनवरी गणतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं :- 

आप सभी देश वासियों को 26 जनवरी गणतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं :-  विनीत-         ...

More Articles Like This