राष्ट्रीय अधिवेशन व अग्र अलंकरण सम्मान समारोह के लिए अशोक मोदी दिल्ली रवाना

Must Read

राष्ट्रीय अधिवेशन व अग्र अलंकरण सम्मान समारोह के लिए अशोक मोदी दिल्ली रवाना

कोरबा। अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन का राष्ट्रीय अधिवेशन एवं अग्र अलंकरण समारोह 5 जनवरी को दिल्ली में आयोजित है। इसमें शामिल होने कोरबा से अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के कार्यकारिणी सदस्य एवं छ0 ग0 प्रांतीय अग्रवाल संगठन के चेयरमेन अशोक मोदी दिल्ली रवाना हो गये हैं। उक्त अधिवेशन एवं अग्र अलंकरण समारोह ओम बिडला अध्यक्ष लोकसभा के मुख्य आतिथ्य व गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज के सानिध्य में सम्पन्न होगा। इस अवसर पर अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय चेयरमेन प्रदीप मित्तल, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता, सांसद दामोदर अग्रवाल, सांसद अतुल गर्ग, सांसद एन.डी. गुप्ता, सांसद प्रवीण खण्डेलवाल, सांसद नरेश बंसल, सांसद बृजमोहन अग्रवाल की गरिमामय उपस्थिति रहेगी। छ.ग. के बिलायपुर से राजेन्द्र अग्रवाल, दुर्ग से आशीष सक्सेरिया, जयदेव सिंघल, रायपुर से सियाराम अग्रवाल, डॉ. अशोक अग्रवाल एवं कोरबा से शोभा केडिया भी इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने दिल्ली रवाना हो गए हैं।

Loading

Latest News

अवैध व फर्जी बिजली कनेक्शन का पता लगाने चलेगा अभियान, 2 लाख बिजली उपभोक्ताओं की होगी ई-केवाईसी

कोरबा। जिले में अवैध व फर्जी बिजली कनेक्शन का पता लगाने 2 लाख उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी की जाएगी। मीटर...

More Articles Like This