राष्ट्रीय कसौधन वैश्य महासभा के चित्रकेत बने प्रदेश अध्यक्ष, राजू बने प्रदेश संगठन मंत्री, सुरेश चन्द्र प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत
कोरबा । राष्ट्रीय कसौधन वैश्य महासभा, राष्ट्रीय युवा कसौधन वैश्य महासभा, राष्ट्रीय महिला महासभा की रविवार को बैठक संपन्न हुई। जिसमें उत्साहपूर्ण माहौल में कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार कसौंधन के निर्देशानुसार चित्रकेत गुप्ता को छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष और राजकुमार गुप्ता (राजू) को प्रदेश संगठन मंत्री तथा सुरेश चन्द्र गुप्ता को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया। जिले के सभी चयनित तथा प्रदेश के सभी मनोनीत पदाधिकारियों को समाज के पदाधिकारियों ,सदस्यों ने समाज हित में उत्कृष्ट कार्य दायित्व का निर्वहन करने की शुभकामनाएं प्रेषित की है। उक्ताशय की जानकारी श्रीनाथ गुप्ता राष्ट्रीय महामंत्री,राष्ट्रीय कसौंधन वैश्य महासभा एवं जगदीश पीताम्बर, राष्ट्रीय महामंत्री
राष्ट्रीय युवा कसौंधन वैश्य महासभा ने दी है।
![]()

