Friday, February 13, 2026

राष्ट्रीय पोषण माह के तहत कार्यक्रम का आयोजन

Must Read

राष्ट्रीय पोषण माह के तहत कार्यक्रम का आयोजन

कोरबा। राष्ट्रीय पोषण माह के अन्तर्गत जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सभी कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में जन सामान्य को पोषण के प्रति जागरूक किया जा रहा है ।आंगनबाड़ी केंद्रों में पौष्टिक खाद्य पदार्थों की रंगोली व प्रदर्शनी लगा कर पोषण की जानकारी दी जा रही है। स्थानीय भोजन, पकवान, भाजियाँ बहुत ही पौष्टिक हैं। साथ ही थोड़े से प्रयास से इन्हें अत्यधिक पौष्टिक बनाया जा सकता है। यह प्रत्येक माता को बताया जा रहा है। जागरूकता हेतु आंगनबाड़ी केंद्र पठारीपारा छुरी में स्वस्थ बालक, बालिका प्रतियोगिता कराई गई। स्वस्थ बच्चों को कैप और स्लेस पहना कर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में छुरी में ज़िला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा उपस्थित माताओं को पोषण संबंधित जानकारी दी गई। नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा भी माताओं को प्रेरित किया गया। साथ ही बच्चों और माताओं को रिपोर्ट हस्ताक्षरित कर दी गई। सपलवा में जन समस्या निवारण शिविर में विधायक तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम द्वारा सभी प्रतिभागियों को पोषण की ज़िम्मेदारी निभाने हेतु शपथ दिलाई गई। साथ ही बच्चों को अन्नप्राशन कराया गया। सुपोषण टोकरी भी विधायक के द्वारा वितरित की गई। जिला महिला बाल विकास अधिकारी गजेन्द्र देव सिंह द्वारा पोषण माह मनाये जाने की आवश्यकता, वजन त्योहार की भूमिका व पोषण के प्रति जागरूकता संबंधित जानकारी दी गई।

Loading

Latest News

कलेक्टर ने नवीन कश्यप के विरुद्ध की जिला बदर की कार्यवाही।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं...

More Articles Like This