Tuesday, February 24, 2026

रीतेश भोसले की वर्दी में सजा एक और स्टार

Must Read

रीतेश भोसले की वर्दी में सजा एक और स्टार

कोरबा। रैंक सेरेमनी कार्यक्रम में जवाहर नवोदय स्कूल सलोरा कोरबा के केयर टेकर अधिकारी रीतेश भोसले की वर्दी में एक स्टार लगाकर थर्ड ऑफिसर का रैंक व एनसीसी कमीशन नंबर प्रदान किया है। वन सीजी बटालियन एनसीसी कोरबा में रैंक सेरेमनी कार्यक्रम हुआ। इसमें कमान अधिकारी कर्नल सेंथिल कुमार एस ने स्टार लगाकर ऑफिसर रैंक पर रीतेश भोसले को पदोन्नत किया है। एनसीसी अधिकारी भोसले अब ऑफिसर ट्रेनिंग अकेडमी कामठी नागपुर पीआरसीएन ट्रेनिंग में भाग लेंगे। 45 दिनों की इस ट्रेनिंग में भाग लेना अनिवार्य है। कार्यक्रम में एडमिन ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल पी. चौधरी, सूबेदार मेजर डूंगर सिंह, बटालियन पीआई स्टॉफ, सिविलयन कर्मचारी समेत नवोदय स्कूल के प्राचार्य शांति मोहंती, लोकचंद सोनटके, डीएस पांडे उपस्थित थे।

Loading

Latest News

चलती ट्रेलर में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

कोरबा। कोयला परिवहन के कार्य में लगी एक ट्रेलर में अचानक आग लग गई। ट्रेलर स्टेडियम मार्ग से आकर...

More Articles Like This