रेंज पहुंचा कोटरी का बच्चा, विभाग ने जंगल में छोड़ा

Must Read

कोरबा 7 कटघोरा वन मंडल के केंदई रेंज में बकरियों के साथ कोटरी का – बच्चा गांव पहुंच गया। वन विभाग को जानकारी हुई तो कोटरी को फिर से जंगल में छोड़ दिया। वह झुंड में भी मिल गया है। ग्राम भूलसीभवना के ग्रामीण शनिवार शाम बकरियों को चराने जंगल गए थे। जंगल के आसपास हिरण और कोटरी घूमते रहते हैं। लौटते समय बकरियों के झुंड में कोटरी का बच्चा भी – गांव पहुंच गया, लेकिन उस समय तक किसी को जानकारी नहीं थी। – बकरियां जब घर अंदर जाने लगीं तो कोटरी का बच्चा अलग नजर आया। – इसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। रेंजर अभिषेक दुबे ने बताया कि कोटरी के बच्चे को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया है। कोटरी अपने बच्चों को साथ लेकर जंगल के भीतर चली गई।

Loading

Latest News

गांजा के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार, मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 50 लोगों पर कार्रवाई, शराब पीकर वाहन चलाने वाले 2 वाहन चालकों पर...

कोरबा। जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ...

More Articles Like This