रेत का अवैध कारोबार, घाट पर तहसीलदार की दबिश, अवैध दोहन और परिवहन पर रोक लगाने कलेक्टर ने दिए हैं निर्देश

Must Read

रेत का अवैध कारोबार, घाट पर तहसीलदार की दबिश, अवैध दोहन और परिवहन पर रोक लगाने कलेक्टर ने दिए हैं निर्देश

कोरबा। जिले में रेत सहित अन्य खनिज पदार्थ का अवैध दोहन और परिवहन पर सख्ती से रोक लगाने व सख्त कार्रवाई करने के लिए कलेक्टर अजीत वसंत ने निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बैठक लेकर इस संबंध में टास्क फोर्स को निर्देश देते हुए कहा है कि जिम्मेदार विभागों की संयुक्त टीम इस मामले में कड़ी कार्रवाई करें। कलेक्टर के इस निर्देश के बावजूद कुछ रेत चोरों और माफियाओं के द्वारा अवैध रूप से अपने कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है। इसकी जानकारी होने के उपरांत शुक्रवार को सुबह करीब 6:30 बजे नायब तहसीलदार दीपक पटेल ने टीम के साथ सीतामढ़ी में सरस्वती शिशु मंदिर के पीछे रेत घाट पर अचानक दबिश दी। टीम के यहां पहुंचने पर मजमा लगाए हुए ट्रैक्टरों के चालक इधर-उधर से ट्रैक्टर लेकर भाग निकले। वहीं अवैध खनन में लगी जेसीबी का चालक दूसरे रास्ते से जेसीबी लेकर फरार हो गया। इस जेसीबी को पकड़ने के लिए टीम ने पीछा भी किया, लेकिन रास्ता समझ में नहीं आने के कारण जेसीबी चालक फरार होने में सफल हो गया। इधर मौके से रामकिरण यादव की दो रेत भरी ट्रैक्टर जप्त कर कोतवाली थाना में खड़ी कराई गई है। प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए अग्रिम कार्रवाई हेतु एसडीएम को प्रतिवेदन सौंप दिया गया है। एसडीएम के द्वारा खनिज विभाग को आवश्यक कार्रवाई हेतु पत्र लिखा जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि रेत चोरों का सिंडिकेट खनिज विभाग के ही चंद कर्मचारी को अपना मुखबिर बनाए हुए हैं और इन्हीं के इशारे पर वे खनन क्षेत्र में जाकर अवैधानिक कार्य करते हैं तथा वहां से भाग निकलते हैं। नदी घाट में 4 से 5 जेसीबी लगाया जाकर दर्जनों ट्रैक्टर अवैध रेत निकाली जा रही है। कोरबा शहर की सड़कों पर दौड़ने वाले ऐसे ट्रैक्टरों और टीपरों की यदि गहन जांच कराई जाए तथा रायल्टी पर्ची और रेत लाने के संबंध में सही जांच-पड़ताल हो तो सारा सच सामने आ जाएगा।

Loading

Latest News

गजराज का आतंक, मंडी प्रभारी को उतारा मौत के घाट, उपार्जन केंद्र में मौजूद कर्मचारी बाल-बाल बचे

कोरबा। कोरबा जिले में हाथी के कारण एक मंडी प्रभारी की जान चली गई। इस घटनाक्रम में उसकी पत्नी...

More Articles Like This